ताजमहल के अलावा इन चीजों के लिए भी फेमस है आगरा, अगर घूमने का प्लान है तो लिस्ट में जोड़ लेना ये जगहें

आगरा शहर के ताज महल की यात्रा करना तो बनता है पर उसके समीप स्थित महताब बाग भी कम नहीं है। यह उद्यान ताज महल के विपरीत दिशा में यमुना के किनारे पर स्थित है।

इस बगीचे से ताज का दृश्य ऐसा लगता है मानो चाँदनी रात में ताज जल की सतह पर तैर रहा हो। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थान वरदान साबित हो सकता है जहां वे ताज की खूबसूरती को विभिन्न कोणों से कैद कर सकते हैं।

आगरा का गौरव है आगरा किला

आगरा किला जिसे लाल किला भी कहा जाता है मुगल साम्राज्य की शक्ति और वैभव का प्रतीक है। यह किला अकबर के समय में बनाया गया था और इसमें दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मोती मस्जिद जैसी विशेष संरचनाएँ हैं।

यहां से यमुना नदी और ताज महल का दृश्य देखना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है। इतिहास प्रेमियों के लिए यह किला एक अनमोल खजाना है।

ऐतिहासिक शहर है फ़तेहपुर सीकरी

आगरा से कुछ ही दूरी पर स्थित फ़तेहपुर सीकरी भी एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। इस शहर को अकबर ने अपनी राजधानी बनाया था और यहाँ की बुलंद दरवाजा, पंच महल और सलीम चिश्ती की दरगाह मुख्य आकर्षण हैं। यह शहर अपनी स्थापत्य कला और विस्तृत प्लानिंग के लिए जाना जाता है।

मीना बाज़ार की रौनक

मुगल सम्राटों का खरीदारी केंद्र रहा मीना बाज़ार आज भी आगरा किले में अपनी पुरानी भव्यता के साथ खड़ा है। यहां पर आपको हस्तशिल्प की विभिन्न कलाकृतियां जैसे कि मार्बल की चीजें जरी के कपड़े और पारंपरिक आभूषण मिल जाएंगे। खासकर यह बाज़ार पर्यटकों के लिए एक आदर्श शॉपिंग स्थल है।