सरकार की तरफ से महिलाओं के बैंक खातों में भेजे गये है 1000 रुपए, महिलाएं जल्दी से चेक कर ले अपना अकाउंट

अप्रैल महीने की शुरुआत छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है।

यह खबर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण की तरह है जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जन आशीर्वाद रैली में खुलासा

सारंगढ़ के पवनी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस खुशखबरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत दूसरी किस्त के रूप में 655 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं से अपने खाते चेक करने का आह्वान किया जिससे वे इस योजना का लाभ उठा सकें।

सरकार की प्रतिबद्धता और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रही है जबकि कांग्रेस द्वारा किए गए वादों की पूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था लेकिन जनता ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विपक्ष की आलोचना और जनता का समर्थन

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणियों की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा अनुचित टिप्पणियाँ की गईं लेकिन जनता ने हमेशा उन्हें सही जवाब दिया है। उन्होंने जनता से आगे भी इसी तरह का समर्थन जारी रखने की अपील की।